फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांच में लापरवाही पर थाना प्रभारी और सीओ की तय होगी जवाबदेही : एसएसपी

Thu, 22 Oct 2026 07:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
आदतन अपराधियों के खिलाफ गुंडा एक्ट में कार्रवाई करने के निर्देश
विज्ञापन

नई टिहरी। पुलिस लाइन चंबा में आयोजित मासिक अपराध गोष्ठी में एसएसपी श्वेता चौबे ने जिले में घटित मासिक अपराधों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि जांच में किसी भी प्रकार की लापरवाही बरतने पर संबंधित थाना प्रभारी और क्षेत्राधिकारी की सीधी जवाबदेही तय की जाएगी। अपराधों की रोकथाम के लिए आदतन अपराधियों के खिलाफ गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
पुलिस लाइन सभागार में आयोजित गोष्ठी में एसएसपी ने पहले पुलिस कर्मियों की समस्याएं सुनी और समाधान का भरोसा दिया। उसके बाद पुलिस को सभी थानों में वरिष्ठ नागरिक रजिस्टर तैयार करने, वरिष्ठ और एकल नागरिकों से नियमित मुलाकात कर उनकी कुशलक्षेम पूछने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को सीसीटीएनएस अपडेट रखने, पोर्टल पर सड़क दुर्घटनाओं का विवरण समय से दर्ज करने, साइबर ठगी पर प्रभावी कार्रवाई करने और आमजन को जागरूक करने, महिला संबंधी अपराधों और शिकायतों का त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। सोशल मीडिया की निगरानी कर भ्रामक और आपत्तिजनक सामग्री पर शीघ्र वैधानिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। बैठक में सीओ टिहरी चंद्रमोहन सिंह, सीओ चंबा महेश लखेड़ा, सीओ नरेंद्रनगर सुरेंद्र सिंह भंडारी, सीएफओ संजीवा कुमार और प्रतिसार निरीक्षक अमित कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें