फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदरीनाथ हाईवे पर हादसा: बेकाबू डंपर खड़े टेंपो ट्रैवलर को टक्कर मारकर खाई में गिरा, चालक सुरक्षित

Fri, 20 Nov 2026 09:35 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, देवप्रयाग (टिहरी)

सार

शुक्रवार शाम करीब आठ  बजे थाना देवप्रयाग के वरिष्ठ उप निरीक्षक अरुण त्यागी को शिवा राणाकोटी ने फोन के माध्यम से सूचना दी कि सैनिक होटल के समीप एक डंपर खाई में गिर गया है। सूचना मिलते ही देवप्रयाग थाना प्रभारी निरीक्षक पुलिस बल और आपदा राहत उपकरणों के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
बदरीनाथ हाईवे पर हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर सैनिक होटल के पास देर शाम एक बड़ा सड़क हादसा होने से बच गया। तीनधारा की ओर से आ रहा एक डंपर अचानक अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे खड़े एक खराब टेंपो ट्रैवलर को टक्कर मारते हुए करीब 10 मीटर नीचे खाई में जा गिरा। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई और डंपर चालक पूरी तरह सुरक्षित है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, शुक्रवार शाम करीब आठ बजे थाना देवप्रयाग के वरिष्ठ उप निरीक्षक अरुण त्यागी को शिवा राणाकोटी ने फोन के माध्यम से सूचना दी कि सैनिक होटल के समीप एक डंपर खाई में गिर गया है। सूचना मिलते ही देवप्रयाग थाना प्रभारी निरीक्षक पुलिस बल और आपदा राहत उपकरणों के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। घटनास्थल पर डंपर और एक टेंपो ट्रैवलर सड़क से लगभग 10 मीटर नीचे खाई में गिरे हुए मिले।
विज्ञापन


पुलिस टीम ने तुरंत रेस्क्यू अभियान चलाते हुए खाई में फंसे डंपर चालक को सुरक्षित बाहर निकालकर सड़क पर पहुंचाया। चालक की पहचान पंकज गिरी पुत्र जसवंत गिरी निवासी आसिफाबाद समसपुर, थाना किला परीक्षितगढ़, मेरठ (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है।

UK Top News: सीएम योगी की माता का निधन, पीएम मोदी से मिले मुख्यमंत्री धामी, चुनावी रण में सपा का बड़ा एलान
विज्ञापन


पूछताछ में चालक पंकज गिरी ने बताया कि वह डंपर लेकर तीनधारा की तरफ से आ रहा था, तभी सैनिक होटल के पास अचानक वाहन से नियंत्रण खो बैठा, जिससे डंपर सड़क किनारे खड़े टेंपो ट्रैवलर से टकराकर नीचे खाई में जा गिरा।

एसएसआई अरुण त्यागी को बताया कि उक्त टेंपो ट्रैवलर तकनीकी खराबी के कारण पिछले लगभग एक सप्ताह से वहां खड़ा था।जिसके चलते उसमें कोई भी यात्री सवार नहीं था। खाली वाहन होने के कारण एक बड़ा हादसा बच गया। वहीं, डंपर चालक पंकज गिरी को भी कोई चोट नहीं आई है और वह पूरी तरह स्वस्थ है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें