फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूढ़ाकेदार में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत, हायर सेंटर ले जाते समय तोड़ा दम

Mon, 16 Nov 2026 08:50 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, घनसाली (टिहरी)

सार

युवक स्कूटी से चमियाला से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान चानी मोड़ के पास ट्रक ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में सुरेंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। हायर सेंटर ले जाते समय उन्होंने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
हादसे में युवक की मौत - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टिहरी गढ़वाल के राजस्व क्षेत्र बूढ़ाकेदार अंतर्गत चानी मोड़ के पास सोमवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूटी सवार युवक की मौत हो गई। युवक की स्कूटी को एक ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हायर सेंटर श्रीनगर ले जाते समय रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, सोमवार शाम करीब पांच बजे सुरेंद्र सिंह (35) पुत्र गब्बर सिंह, निवासी ग्राम मेड मारवाड़ी, बूढ़ाकेदार, स्कूटी से चमियाला से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान चानी मोड़ के पास ट्रक संख्या UK08 CA 7074 ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में सुरेंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।

UK Top News: स्व-गणना का दूसरा चरण, सीएम ने की छठ पूजा, मद्महेश्वर के कपाट बंद, बदरीनाथ के रात को होंगे
विज्ञापन


घायल को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेलेश्वर पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए 108 एंबुलेंस सेवा के माध्यम से हायर सेंटर श्रीनगर रेफर कर दिया। हालांकि, अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष प्रशांत बहुगुणा ने युवक की मौत की पुष्टि करते हुए बताया कि घायल को गंभीर हालत में हायर सेंटर श्रीनगर रेफर किया गया था, लेकिन वहां पहुंचने से पहले ही उसकी मृत्यु हो गई।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें