फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्व वसूली में तेजी लाएं और पुराने वादों का जल्द निस्तारण करें : डीएम

Tue, 29 Sep 2026 06:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। कलेक्ट्रेट सभागार में राजस्व संग्रहण एवं अनुश्रवण समिति की मासिक बैठक की गई। डीएम नितिका खंडेलवाल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में राजस्व प्राप्ति, वसूली, प्रवर्तन कार्यों, लंबित राजस्व वादों के निस्तारण, खाद्यान्न व्यवस्था और वितरण की समीक्षा की गई। विभागीय अधिकारियों को निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप कार्य करते हुए राजस्व प्राप्ति बढ़ाने और लंबित प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम ने राजस्व विभाग को तीन वर्ष से अधिक पुराने वादों की नियमित सुनवाई करते हुए शीघ्र निस्तारण करने और लंबित वादों का प्राथमिकता से निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने तहसीलवार देयकों की वसूली में तेजी लाने, अमीनों के साथ नियमित समीक्षा करने और लक्ष्य से कम वसूली वाले अमीनों की प्रगति में सुधार लाने को कहा। ‎
बताया गया कि परिवहन विभाग ने बीते अगस्त माह तक 535.01 लाख का राजस्व प्राप्त किया। 4,550 वाहनों के चालान किए गए जबकि 227 वाहन बंद किए गए। इससे 77.03 लाख रुपये प्रशमन शुल्क प्राप्त हुआ। डीएम ने परिवहन विभाग को नियमित वाहन चेकिंग जारी रखने के निर्देश दिए। ‎आबकारी विभाग को अगस्त 2026 तक 68.25 करोड़ रुपये राजस्व प्राप्त हुआ।
विज्ञापन

अक्तूबर तक का राशन भेज दिया गया है। जिले में एलपीजी का पर्याप्त कोटा है। राशन कार्डों का 93 प्रतिशत सत्यापन पूरा हो गया है। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को विभागीय प्रगति रिपोर्ट नियमित प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। ‎बैठक में एडीएम शैलेंद्र सिंह नेगी, एएसपी अमित कुमार, एसडीएम मंजू राजपूत, डीएसओ मनोज डोभाल और एआरटीओ राजेंद्र विराटिया आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें