फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एबीवीपी ने मतदान प्रतिशत बढ़ाने पर दिया जोर

विज्ञापन
थत्यूड़ में मतदाता जागरूकता अभियान चलाते एबीवीपी के कार्यकर्ता। - फोटो : NEW TEHRI
विज्ञापन
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने बैठक आयोजित कर विधानसभा चुनाव में अधिकाधिक मतदान करने पर जोर दिया। कहा कि मजबूत लोकतंत्र के लिए शत प्रतिशत मतदाताओं की भागीदारी जरूरी है।
विज्ञापन

रविवार को अभाविप की थत्यूड़ इकाई की बैठक विभाग संगठन मंत्री प्रवीन असवाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में विधानसभा चुनाव में मतदाताओं के लिए परिषद जागरूकता अभियान में और तेजी लाने का निर्णय लिया गया गया। तय किया कि वह सभी गांव और बूथ पर जाकर विशेषतौर पर महिला मतदाताओं को जागरूक करेंगे। नए मतदाताओं को भी वोट का महत्व की जानकारी दी जाएगी। मजबूत राष्ट्र के लिए शत फीसदी वोटिंग होनी चाहिए। उन्होंने मतदाता जागरूकता पत्रक वितरित कर बूथ-बूथ पर बांटने पर जोर दिया। इस मौके पर परिषद की गढ़वाल छात्रा प्रमुख रमिता रावत, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विपुल रांगड़, अमित असवाल, प्रमोद बेलवाल, विजयपाल बेलवाल, विपिन भंडारी, पूजा गौड़, सुरेश झल्डियाल, कौशल रावत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें