फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना स्वीकृति अनुपस्थित शिक्षिका का एक दिन का वेतन कटेगा

Fri, 08 Apr 2016 08:45 PM IST
अमर उजाला/चंबा (टिहरी)।
विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय प्राथमिक विद्यालय बटखेम में उप शिक्षा अधिकारी के औचक निरीक्षण में बिना सूचना और बिना अवकाश स्वीकृति के एक शिक्षिका अनुपस्थित पायी गयी। जिस पर विभाग ने कार्रवाई करते हुए शिक्षिका का एक दिन का वेतन काटने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


शुक्रवार को उप शिक्षा अधिकारी अनीनाथ ने विकासखंड के राजकीय प्राथमिक विद्यालय बटखेम का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने पाया कि बिना अवकाश स्वीकृति और बिना किसी सूचना के सहायक अध्यापिका मंजू भट्ट अनुपस्थित हैं। ऐसे में उन्होंने मामले को गंभीर मानकर त्वरित कार्रवाई करते हुए शिक्षिका का एक दिन का वेतन काटने का निर्णय लिया। इसके बाद राजकीय प्राथमिक विद्यालय भोनाबागी में औचक निरीक्षण के दौरान भी कई खामियां पायी गयीं। विद्यालय में प्रधानाध्यापिका और सहायक अध्यापिका की डायरी अधूरी मिली। जिस पर उप शिक्षा अधिकारी ने दोनों शिक्षकों की प्रतिकूल प्रविष्टि की संस्तुति उच्च अधिकारियों को भेजी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें