फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की चपेट में आने से एक किशोर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दीनगांव-मुखेम मोटर मार्ग पर ट्रक की चपेट में आने से एक किशोर की मौत हो गई। चालक ट्रक को छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को सीज कर दिया है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौंड में पोस्टमार्टम कर पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

दीनगांव निवासी धर्म सिंह राणा का बेटा गणेश राणा (17) सोमवार सुबह 9 बजे के लगभग छानी से बैलों की जोड़ी लेकर गांव की तरफ जा रहा था। इसी दौरान वह चाकला के समीप मुखेम से दीनगांव की तरफ जा रहे ट्रक की चपेट में आ गया, जिससे गणेश की मौके पर ही मौत हो गई। चाकला निवासी सत्ये सिह राणा की सूचना पर थानाध्यक्ष रमेश सैनी घटनास्थल पर पहुंचे। पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए चौंड अस्पताल भेजा गया। डा. कुलभूषण त्यागी ने बताया कि युवक के सिर और छाती पर गंभीर चोट होने के कारण मौके पर ही मौत का कारण बना। थानाध्यक्ष सैनी ने बताया ट्रक को सीज कर लिया गया है। फरार चल रहे चालक की तलाश की जा रही है, लेकिन परिजनों की ओर से इस संबंध में कोई तहरीर नहीं दी गई है। गणेश 9वीं कक्षा में पढ़ता था। विधायक विजय सिंह पंवार, पूर्व विधायक विक्रम सिंह नेेगी, ब्लॉक प्रमुख प्रदीप चंद रमोला, जिला पंचायत सदस्य रेखा असवाल, मुरारी रांगड़ ने घटना पर दुख जताते हुए परिजनों को ढाढ़स बंधाया। पीड़ित परिवार को शीघ्र आर्थिक सहायता राशि देने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें