फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: जिला मुख्यालय में स्थापित की जाए इंद्रमणी बडोनी की मूर्ति

Sun, 21 Dec 2025 05:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
24 दिसंबर को बडोनी के स्मृति दिवस पर कला मंच की ओर से बौराड़ी होंगे कार्यक्रम
विज्ञापन


नई टिहरी। स्व़ इंद्रमणी बडोनी स्मृति कला मंच की बैठक में जिला मुख्यालय में उत्तराखंड के गांधी स्व़ बडोनी की आदमकद मूर्ति लगाने की मांग उठी। मंच की ओर से 24 दिसंबर को बौराड़ी में बडोनी की स्मृति पर कार्यक्रम संपन्न करवाए जाएंगे।
बौराड़ी के गणेश चौक में नागरिक मंच के संयोजक चंडी प्रसाद डबराल की अध्यक्षता में बैठक हुई। आगामी 24 दिसंबर को गणेश चौक में स्व़ इंद्रमणी बडोनी के स्मृति दिवस पर उनके जीवन परिचय, व्याख्यान माला और उत्तराखंड के भविष्य पर मंथन किया जाएगा। संयोजक डॉ़ यूएस नेगी ने बताया कि यह वर्ष बडोनी के शताब्दी वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है।
विज्ञापन

रविवार को हुई बैठक में निर्णय लिया गया कि जिला मुख्यालय में स्व़ बडोनी की आदमकद मूर्ति की स्थापना हो। बौराड़ी में निर्माणाधीन इंडोर ऑडिटोरियम का नाम स्व़ बड़ोनी के नाम पर रखा जाए। नागरिक मंच के अध्यक्ष सुंदरलाल उनियाल ने कहा कि बैठक में जो निर्णय होगा उसका प्रस्ताव तैयार कर सरकार और जिला प्रशासन भेजा जाएगा।
विज्ञापन

इस मौके पर कमल सिंह महर, त्रिलोक चंद रमोला, भगवान चंद रमोला, उम्मेद सिंह रावत, नरोत्तम जखमोला, राजेंद्र असवाल, अनुसूया प्रसाद नौटियाल, खेमराज सेमवाल, आनंदमणी पैन्यूली, सुषमा उनियाल, विद्या नेगी मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें