फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: महर्षि वाल्मीकि जयंती पर नगर क्षेत्र में निकाली शोभा यात्रा

Mon, 26 Oct 2026 06:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी /घनसाली। महर्षि वाल्मीकि जयंती पर वाल्मीकि समाज मंदिर सर्व सेवा समिति नई टिहरी की ओर से नगर क्षेत्र में भगवान राम, लक्ष्मण और सीता की शोभा यात्रा निकाली गई। इस दौरान देहरादून के कलाकारों ने मनमोहक प्रस्तुति देकर दर्शकों की तालियां बटोरी। विधायक किशोर उपाध्याय ने वाल्मीकि मंदिर व चौक के सौंदर्यीकरण के लिए 12 लाख देने की घोषणा की।
विज्ञापन

नई टिहरी के डाइजर से नई टिहरी बाजार, मोलधार वाल्मीकि चौक, बौराड़ी के गणेश होते एम ब्लॉक स्थिति वाल्मीकि मंदिर में शोभा यात्रा का समापन हुआ। बौराड़ी में आरएसएस के समरता विभाग की ओर से झांकी का स्वागत किया गया। झांकी में शामिल लोगों को प्रसाद वितरित किया गया। विधायक उपाध्याय, भाजपा जिलाध्यक्ष उदय रावत ने मोलधार स्थित वाल्मीकि चौक में महर्षि वाल्मीकि की मूर्ति पर पुष्प चढ़ाकर सुख समृद्धि मांगी।
विधायक ने वाल्मीकि मंदिर सौंदर्यकरण के लिए 11 लाख तथा वाल्मीकि चौक के सौंदर्यकरण के लिए 1 लाख रुपये देने की घोषणा की। नरेंद्रनगर में वाल्मीकि समाज के लोगों ने मंदिर में पूजा अर्चना कर सुख समृद्धि मांगी। इधर नगर पंचायत घनसाली में वाल्मीकि समाज के लोगों ने मनमोहक झांकियां निकाली। नगर पंचायत अध्यक्ष आनंद बिष्ट ने लोगों से महर्षि वाल्मीकि के विचारों को अपनाने और आदर्शों पर चलने को कहा।
विज्ञापन

इस मौके पर समिति के अध्यक्ष विशाल कुमार, घनसाली के अध्यक्ष रोहित कुमार, राजेंद्र कठेरिया, सुशील कुमार, मंडल अध्यक्ष विजय कठैत, ब्लॉक प्रमुख राजीव कंडारी, उर्मिला राणा मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें