फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: पीएमश्री इंटर कॉलेजों के छात्रों का दल शैक्षिक भ्रमण पर हैदराबाद रवाना

Tue, 03 Feb 2026 04:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेजों में पढ़ रहे छात्र-छात्राओं का एक दल शैक्षिक भ्रमण के लिए हैदराबाद के टूर पर रवाना किया गया है। सीडीओ वरुणा अग्रवाल और भाजपा जिलाध्यक्ष उदय रावत ने छात्रों के दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। छह शिक्षक-शिक्षिकाओं के मार्गदर्शन में 70 छात्र-छात्राओं को भ्रमण पर भेजा गया है।
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं को प्रसिद्ध संस्थानों और ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण कराने के लिए मंगलवार को टिहरी जिले के विभिन्न स्कूलों में कक्षा नौ और 11वीं में पढ़ रहे छात्र-छात्राओं को उनके शैक्षिक और सामाजिक विकास के लिए सात दिवसीय शैक्षिक भ्रमण पर हैदराबाद भेजा गया है। इस दौरान मौके पर पहुंची डीएम नितिका खंडेलवाल ने भी छात्रों से बातचीत की। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य सुनील जुयाल, सभासद विजय कठैत, डीईओ माध्यमिक वीपी सिंह और सुरेंद्र सिंह नकोटी आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें