नई टिहरी। बौराड़ी बाजार में सड़क किनारे खड़ी कार कूड़े में लगी आग की चपेट में आ गई। आस-पास के लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन आग काबू नहीं हो पाई। सूचना पर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने किसी तक आग बुझाई मगर तब तक कार जल चुकी थी।
बताया गया कि बाजार में घूम रहे मानसिक रूप से बीमार युवक ने कूड़े में आग लगाई थी। प्रभारी थानाध्यक्ष धनराज सिंह बिष्ट ने बताया कि शुक्रवार सुबह पांच बजे मानसिक रूप से बीमार एक युवक ने बौराड़ी बाजार से कूड़ा एकत्रित किया और सड़क किनारे कार के पास उसमें आग लगा दी। कुछ देर बाद ही कूड़े की आग की चपेट में कार भी आ गई। बताया कि व्यापारी विक्रम कुकरेती ने बृहस्पतिवार रात को सड़क किनारे कार खड़ी की थी। मामले में अभी तक पुलिस को काेई तहरीर नहीं मिली है। संवाद