फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri Garhwal: भालू और गश्ती टीम के बीच भिड़ंत, दस मिनट तक हुआ संघर्ष, वन दरोगा के साहस से बची दो जिंदगियां

Fri, 03 Apr 2026 04:56 PM IST
Renu Saklani गंगादत्त थपलियाल, संवाद न्यूज एजेंसी, नई टिहरी

सार

भालू और गश्ती टीम के बीच 10 मिनट तक संघर्ष हुआ। इस दौरान वन दरोगा के साहस से दो जिंदगियां बच गई।

विज्ञापन
वन दरोगा अजयपाल पंवार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थौलधार ब्लॉक के सुल्याधार क्षेत्र में करीब 10 मिनट तक भालू और गश्ती टीम के बीच चली भिड़ंत में वन दरोगा अजयपाल पंवार के साहस से दो जिंदगियां बच गईं। भालू की सूचना मिलने पर वन दरोगा अजयपाल पंवार, बेरगणी गांव के प्रधान युद्धवीर सिंह, ग्रामीण विनोद रावत और वन बीट अधिकारी प्रवीन रावत सुल्याधार के थापली तोक में पहुंचे।

विज्ञापन


उनके साथ 10-12 ग्रामीण भी थे। अजयपाल और विनोद रावत जैसे ही खाले की ओर बढ़े, तभी झाड़ियों के बीच से निकले भालू ने सीधे ग्राम प्रधान युद्धवीर सिंह के पैर जबड़ों में जकड़ लिया। वह किसी तरह छिटककर भागे तो भालू विनोद रावत पर झपट पड़ा। सिर पर वार से वह नीचे गिर गए। इससे लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

ये भी पढे़ं...Uttarakhand: स्व गणना, 10 अप्रैल से घर बैठे आसानी से ऑनलाइन भर सकेंगे अपना विवरण,15 से 20 मिनट का काम

ऐसे में वन दरोगा अजयपाल ने जान की परवाह किए बिना बरछा भालू के मुंह में घुसा दिया और लगातार डंडे से वार शुरू कर दिए। इससे भालू विचलित हुआ और जंगल की ओर भाग गया। इस संघर्ष में विनोद रावत घायल हो गए, जबकि वन दरोगा की कमर में चोट आई है। स्थानीय निवासी अतर सिंह तोमर, जिला पंचायत सदस्य शीशपाल सिंह राणा का कहना है कि अगर वन दरोगा पंवार उस वक्त हिम्मत नहीं दिखाते, तो यह घटना बड़े हादसे में बदल सकती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें