नई टिहरी। राजकीय महाविद्यालय पौखाल के छात्र संघ पदाधिकारियों ने सीएम को भेजे ज्ञापन में महाविद्यालय में विज्ञान, वाणिज्य संकाय और बीएड कालेज खोलने सहित कई समस्याओं के निराकरण की मांग की है।
छात्र संघ पदाधिकारियों ने बताया कि महाविद्यालय खोले हुए 12 वर्ष हो गए हैं, लेकिन अभी तक एक कला संकाय ही संचालित किया जा रहा है। जिससे विज्ञान और वाणिज्य पढ़ने वाले छात्रों को दूर-दराज कालेजों में जाना पड़ रहा है। उन्होंने विज्ञान और वाणिज्य संकाय के साथ ही सभी विषयों में स्नातकोत्तर विषय खोलने, पुस्तकालय में पर्याप्त किताबें उपलब्ध कराने, बिजली सुविधा देने, बाउंड्रीवाल लगाने, बीएड कालेज खोलने, शिक्षकों की नियुक्ति करने और प्राचार्य का स्थानांतरण करने की मांग की है। ज्ञापन भेजने वालों में छात्रसंघ अध्यक्ष संदीप कुमार, लक्ष्मी नेगी, सोहन नौटियाल, विपिन गुसाईं, हरि सिंह कुमाईं, देवेंद्र नौडियाल, आदित्य शंकर खत्री, सौरव तड़ियाल, संजय पुंडीर, गिरशी चंद्र, मोनेंद्र पंवार, अरविंद कुमाईं और उत्तम नेगी आदि शामिल थे।