फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विस्थापन के लिए क्रमिकअनशन

विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। थौलधार ब्लॉक में तिवाड़गांव के ग्रामीणाें ने विस्थापन सहित 10 सूत्री मांग को लेकर गांव में ही क्रमिक अनशन शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि जीएसआई (ज्योलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया) ने भी झील के आरएल (रिजर्व लेबल) 840 पर निवास कर रहे परिवारों को शिफ्ट करने की सलाह दी है, लेकिन पुनर्वास निदेशालय इस पर ध्यान नहीं दे रहा है।
विज्ञापन

कोटीकालोनी के सामने झील किनारे स्थित तिवाड़गांव के कई परिवार वर्षों से विस्थापन की मांग कर रहे हैं। झील के जलस्तर बढ़ने पर उन्हें हर साल भू-धंसाव के खतरों का सामना करना पड़ता है। जीएसआई ने भी गांव का सर्वे कर प्रभावितों को जल्द शिफ्ट करने की रिपोर्ट दी है, लेकिन पुनर्वास निदेशालय कोरे आश्वासन देता आ रहा है। क्रमिक अनशन पर बैठे मस्तन सिंह रावत ने बताया कि उनका परिवार आरएल 840 मीटर पर है, जहां जलभराव होने पर भूस्खलन की स्थिति बनी रहती है। अन्य सात परिवारों को भी पुनर्वास निदेशालय की उपेक्षा का दंश झेलना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने विस्थापन सहित 10 सूत्री मांग जल्द हल नहीं करने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है। समर्थन में कनिष्ठ प्रमुख कुलदीप पंवार, प्रधान बचनी देवी, विनोद रावत, नरेंद्र रावत, गबर सिंह पंवार, दिनेश रावत, बैशाखी देवी, रजनी, अंजू, किरण और जीत सिंह रावत ने धरना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें