फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खस्ताहाल सड़कों पर जोखिमभरा सफर

विज्ञापन
विज्ञापन
कंडीसौड़ (टिहरी)। मैंडखाल-बंगियाल, नेरी बरणू और थौलधार मोटर मार्ग की खस्ताहाल स्थिति के चलते लोगों को जोखिम भरा सफर करना पड़ रहा है। क्षेत्र के लोगों ने विभाग की लापरवाही पर रोष जताते हुए शीघ्र सुधारीकरण नहीं किए जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

थौलधार में मैंडखाल-बंगियाल, लवाणी, बड़ेथी-कटखेत और घुघतीढुंग-मैंडखाल मोटर मार्गाें का निर्माण छह-सात साल पहले किया गया था। तब विभाग ने गांवों तक वाहन पहुंचाने के लिए एलवीआर सड़क बनाई थी। उसके बाद से विभाग ने आज तक सड़कों की सुध नहीं ली है। जिससे आपदा से खस्ताहाल सड़कों पर लोगों को जोखिमभरा सफर करना पड़ रहा है।
क्षेत्र के सोबत सिंह राणा, शांति प्रसाद और कमलेश्वर भट्ट ने कहा कि सड़कों के सुधारीकरण के लिए विभाग को लगातार ज्ञापन भेजते रहे हैं, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जयप्रकाश, प्रेम सिंह बरोली, बुद्धि सिंह कैंतुरा ने कहा कि विभाग का यही उपेक्षापूर्ण रवैया रहा, तो ग्रामीणों को आंदोलन शुरू करने को मजबूर होना पड़ेगा। इस बाबत लोनिवि के सहायक अभियंता शिव सिंह रावत ने कहा कि सड़कों की मरम्मत के लिए प्रस्ताव भेजा गया है, लेकिन बजट आवंटन नहीं होने से कार्य नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें