नई टिहरी। पुलिस अधीक्षक मुख्तार मोहसिन ने मासिक अपराध बैठक की समीक्षा में चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस गश्त बढ़ाने को कहा। साथ ही जिन चोरी की घटनाओं का खुलासा नहीं हुआ। उनका तत्काल खुलासा करने के निर्देश दिए।
पुलिस कार्यालय में आयोजित बैठक में दीपावली को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने के साथ त्योहार को शांति पूर्ण संपन्न करवाने के लिए अपने-अपने क्षेत्र के व्यापारियों के साथ बैठक करने के निर्देश थानाध्यक्षों को दिए। उन्होंने अवैध शराब की तस्करी रोकने, शिक्षण संस्थानों से 100 मीटर की परिधि पर धूम्रपान पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने, चोरी की घटनाओं, जुवारियों पर कड़ी नजर रखनेे और न्यायालयों में लंबित प्रकरणों की पैरवी मजबूती से करने के निर्देश दिए।