फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भू-वैज्ञानिकों की रिपोर्ट सार्वजनिक करने पर अडे़

विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। प्रतापनगर के कंगसाली तोक के नौताड और बरोला के लोगों ने विस्थापन और भू-वैज्ञानिकों की रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग को लेकर बुधवार को कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित कर शीघ्र ही उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन

नौताड और बरोला तोक के लोगों का कहना है कि उनके गांव में भू-धंसाव हो रहा है। गांव के आसपास लगातार दरारें बढ़ती जा रही है। आठ अक्तूबर को भू-वैज्ञानिकों ने गांव का सर्वे किया था, लेकिन उसकी रिपोर्ट को सार्वजनिक नहीं किया गया। जबकि 15 अगस्त को डीएम ने गांव के लोगों को 22-23 अगस्त को पुनर्वास विभाग की बैठक के बाद रिपोर्ट की जानकारी देने का आश्वासन दिया था। भू-वैज्ञानिकों की रिपोर्ट में क्या है विस्थापन होना है या नहीं। इस बात की भी उन्हें जानकारी नहीं है। गांव में भू-धंसाव हो रहा है, लेकिन विस्थापन के मामले में भी कार्रवाई नहीं की जा रही है। दो सूत्री मांगों को लेकर क्षेत्रवासियों ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। कहा यदि उनका विस्थापन नहीं होना है, तो प्रशासन को स्पष्ट करना चाहिए कि भू-वैज्ञानिकों की रिपोर्ट में गांव के लिए कोई खतरे जैसे बात नहीं है। यदि खतरा है, तो विस्थापन जल्द शुरू किया जाना चाहिए। प्रदर्शनकारियों में प्रधान पूनम देवी, मनीषा, गुड्डी देवी, गीता पंवार, उमेश सिंह पंवार, पुष्पा देवी, किशोर सिंह, सरिता देवी, नीता पंवार आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें