फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ माह में ही उखड़ने लगा टिपरी-रौडधार मार्ग पर डामर

विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। टिपरी-रौडधार मार्ग के हॉटमिक्स ने लोनिवि के निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की पोल खोलकर रख दी है। मार्ग पर डामरीकरण हुए आठ माह का समय भी नहीं हुआ है कि तमाम स्थानों पर सड़क पर गड्ढे बनने शुरू हो गए हैं। कई स्थानों पर आधा मीटर तक डामर पूरी तरह से उखड़ चुका है।
विज्ञापन

केंद्रीय सड़क निधि के तहत वर्ष 2010-11 में 28 किमी टिपरी-रौडधार मार्ग के डामरीकरण के लिए 17 करोड़ की स्वीकृति मिली थी। पिछले वर्ष नवंबर माह से लोनिवि ने मार्ग पर हॉटमिक्स कार्य शुरू किया था। मार्ग पर डामरीकरण जनवरी प्रथम सप्ताह तक चलता रहा। जबकि शीतकाल में पर्वतीय क्षेत्रों की सड़कों पर डामरीकरण संभव नहीं है। कोटी गांव के समीप सड़क मार्ग पर लगभग आधा मीटर डामर पूरी तरह से उखड़ चुका है। लामरीधार में सड़क पर गड्ढे बन गए हैं। सोनधार और निरालीधार में हॉटमिक्स के ऊपर दूब उगनी शुरू हो गई है। हॉटमिक्स कार्य की गुणवत्ता को लेकर क्षेत्रवासी कई सवाल उठा रहे हैं।

कोट-
टिपरी-रौडधार मार्ग के हॉटमिक्स उखड़ने की शिकायतें मिली थी। जब मार्च माह में मैंने वहां निरीक्षण किया तो कहीं भी हॉटमिक्स उखड़ा हुआ नहीं मिला। यदि अब कहीं डामर उखड़ गया होगा तो उसे जल्द ही ठीक करने का काम किया जाएगा। -जगमोहन सिंह चौहान अधिशासी अभियंता लोनिवि
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें