फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतिकर भुगतान के लिए काट रहे विभाग के चक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
लंबगांव (टिहरी)। स्याली-भरपूर मार्ग निर्माण के दौरान क्षतिग्रस्त हुए खेतों, रास्तों और आवासीय भवनों का प्रतिकर भुगतान न होने पर ग्रामीणों में रोष है। प्रतिकर भुगतान को लेकर क्षेत्रवासी पीएमजीएसवाई के चक्कर लगाते-लगाते थक चुके हैं। इससे खफा क्षेत्रवासियों ने अब 15 मई से आंदोलन का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

वर्ष 2007 से स्वीकृत स्यालगी-भरपूर मार्ग निर्माण के दौरान ग्रामीणों की कई खेत क्षतिग्रस्त हो गए थे। आवासीय भवनों को भी नुकसान पहुंचा था। प्रतिकर भुगतान को लेकर लोग विभाग के चक्कर काट रहे हैं। बावजूद इसके उन्हें भुगतान नहीं मिल पा रहा है। शिवराज सिह कलूडा ने बताया कि किमी एक पर पुल के समीप उनकी जमीन छह वर्ष पहले क्षतिग्रस्त हो गई थी। मुआवजा तो दूर प्रतिकर की फाइल तक विभाग तैयार नहीं कर पाया। सतपाल कलूडा ने कहा कि मकान के मुआवजे को लेकर सडक निर्माण कार्य रोका तो विभाग ने गांव के बजाय टेल से ही निर्माण शुरू करवाया। प्रतिकर देने में अधिकारी टाल मटोल कर रहे हैं। पीएमजीएसवाई के एई कुश ने कहा कि अधिकांश लोगों का प्रतिकर भुगतान कर दिया गया है। जो परिवार छूट गए थे, उनकी सूची तैयार कर उन्हें भी भुगतान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें