फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रमुख सहित पांच अन्य जेल से रिहा

विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। न्यायिक अभिरक्षा में जेल गए चंबा के ब्लॉक प्रमुख सहित पांचों लोगाें को शनिवार को रिहा कर दिया गया। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में चल रहे मुकदमे की सुनवाई के दौरान कोर्ट में हाजिर न होने पर ब्लाक प्रमुख स्वर्ण सिंह रावत सहित पांच लोगों को दो दिन के न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया था। उसकी अवधि समाप्त होने पर उन्हें रिहा किया गया।
विज्ञापन

दो वर्ष पहले विस्थापन की मांग को लेकर प्रमुख सहित गांव के कई लोगों ने तहसीलदार का घिराव कर उनके वाहन रोक दिए थे। जिस पर तहसीलदार ने 19 जुलाई 2010 को कोतवाली में सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में एफआईआर दर्ज कराई थी। जिसकी सुनवाई सीजेएम की अदालत में चल रहा था। अदालत में इस माह की नौ अगस्त को फैसले की तिथि तय की गई थी, जिसमें प्रमुख और घंतु सिंह नेगी, शेर सिंह, जयेंद्र सिंह और सुरेंद्र सिंह हाजिर नहीं हुए। अदालत से गैर जमानती वारंट जारी होने पर सीजेएम के समक्ष हाजिर होने पर अदालत ने प्रमुख समेत पांच लोगों को 23 अगस्त को दो दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें