सरकार ने आपदा प्रभावित दो गांव के लोगों के पुनर्वास के लिए पौने चार करोड़ स्वीकृत कर दी है। सरकार पुनर्वास के लिए चिह्नित प्रत्येक परिवारों को भवन निर्माण को चार-चार लाख 25 हजार की धनराशि तीन किश्तों में मुहैया करवाई।
जिले में विभिन्न में आई दैवी आपदा के कारण करीब 59 गांव से प्रभावित है। सरकार ने भिलंगना ब्लॉक के इंद्रोला के अवशेष 54 परिवारों के पुनर्वास को दो करोड़ 29 लाख 50 और अगुंडा के 34 प्रभावित परिवारों के लिए एक करोड़ 44 लाख 50 की धनराशि की स्वीकृति जिला प्रशासन को दी है। वर्ष 2019 में भी सरकार ने इंद्रोला गांव के 166 और अंगुडा 99 परिवारों को पुनर्वास को धनराशि दी गई थी, लेकिन दोनों गांव के 88 परिवार छूट गए थे। अब जल्द ही प्रशासन प्रभावित परिवार को तीन किश्तों में घर निर्माण को चार-चार लाख 25-25 हजार की धनराशि तहसीलों के माध्यम से मुहैया करवाएगा। अपर जिलाधिकारी शिव चरण द्विवेदी का कहना है कि सरकार ने आपदा प्रभावित परिवारों के घरों के निर्माण को बजट स्वीकृत कर दिया है। जल्द प्रभावितों को धनराशि मुहैया करवाई जाएगी।