फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा पर जलता पटाखा फेंकने पर तीन छात्रों समेत आठ के खिलाफ मुकदमा

Sat, 07 Nov 2015 07:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
घनसाली अंतर्गत विनकखाल राजस्व क्षेत्र के ग्राम गेंवाली में स्कूली छात्रा पर जलता हुआ पटाखा छोडने और परिजनों को धमकी देने पर घायल बच्ची के पिता दर्शन सिंह रगड़वाल ने पटवारी चौकी में आठ लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। पटवारी ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन


गेंवाली के प्राथमिक स्कूल में पढ़ रही दर्शन सिंह की बेटी राजी पर 26 अक्तूबर को गांव के ही कुछ शरारती छात्रो ने जलता हुआ पटाखा फेंक  दिया था, जिससे उसकी दांयी आंख जख्मी हो गई थी।

इस मामले में स्थानीय प्रशासन के स्तर पर कोई सुनवाई  नहीं होने पर अमर उजाला ने जिला मुख्यालय पहुंचे पीड़ितों की आवाज  प्रमुखता से उठाई थी। एडीएम की ओर से रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश जारी होने पर विनकखाल पटवारी ने मामला दर्ज किया है। तहरीर के आधार पर गांव के पूर्व प्रधान कीर्ति सिंह पुत्र बचन सिंह, प्यार सिंह पुत्र प्रेम सिंह, नरेंद्र सिंह पुत्र प्यार सिंह, सुरेंद्र सिंह पुत्र प्यार सिंह, बीर सिंह पुत्र बचन सिंह सहित तीन स्कूली छात्रों के खिलाफ जान से मारने की धमकी देने पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


क्षेत्रीय राजस्व उपनिरीक्षक मोहन लाल ने बताया कि गांव मे जाकर मामले की जांच करने के बाद आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया गया है। जिसमें तीन स्कूली बच्चे  भी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें