चंबा (टिहरी)। सड़क सुरक्षा माह 2026 के समापन पर परिवहन विभाग और स्वास्थ्य विभाग की ओर से चंबा टैक्सी यूनियन परिसर में लगाए गए शिविर में वाहन चालकों और परिचालकों के स्वास्थ्य की जांच की गई। इसमें चालकों का बीपी और नेत्र परीक्षण आदि की जांच की गई।
सड़क सुरक्षा माह के तहत परिवहन विभाग की ओर से टैक्सी यूनियन परिसर चंबा में वाहन चालकों के स्वास्थ्य जांच के लिए शिविर लगाया गया। एआरटीओ सत्येंद्र राज ने बताया कि सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए वाहन चालकों का शारीरिक रूप से स्वस्थ और दक्ष होना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने बताया कि चिकित्स्कों की टीम ने शिविर में आए करीब 70 से अधिक वाहन चालक और परिचालकों के स्वास्थ्य जांच कर उनका बीपी, नेत्र परीक्षण और शुगर आदि की जांच की। इस मौके पर डॉ. तनीषा,डज्ञॅ. दिनेश, नर्सिंग ऑफिसर विनय,शैलेंद्र बिष्ट, नरेंद्र मियां, नवीन और विपिन आदि मौजूद थे। संवाद