फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 54 वाहनों के काटे चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
धनतेरस और दीपावली त्योहार के दौरान वाहनों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए संभागीय परिवहन विभाग और पुलिस टीम ने संयुक्त रूप से चेकिंग अभियान चलाया। यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 54 वाहनों का चालान किया गया और आठ वाहन सीज किए गए।
विज्ञापन

घनसाली एसडीएम संदीप तिवारी के नेतृत्व में बीते बुधवार को घनसाली-चमियाला मोटर मार्ग पर चेकिंग अभियान चलाया गया। एआरटीओ एनके ओझा ने बताया कि अभियान के दौरान कई बाइक सवारों के पास हेलमेट नहीं मिला। कुछ वाहनों में क्षमता से अधिक सवारियां बैठी मिली। घनसाली क्षेत्र में कुल 32 चालान किए गए। बृहस्पतिवार को कोटी कालोनी-चंबा मोटर मार्ग पर चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 22 वाहनों का चालान किया गया। अभियान में घनसाली थानाध्यक्ष प्रदीप रावत, बीपुरम चौकी प्रभारी मनोहर भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें