नई टिहरी। मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना की दो दिवसीय नई टिहरी निकाय स्तरीय प्रतियोगिता में 27 बालक और 14 बालिकाएं जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चुने गए हैं। प्रतियोगिता में निकाय क्षेत्र के 14 से 23 आयु वर्ग के 96 बालक-बालिकाओं ने प्रतिभाग किया। निकाय स्तरीय दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता के समापन पर जीआईसी ढुंगीधार के प्रधानाचार्य डॉ. सुशील कोटनाला ने कहा कि सभी खिलाड़ी जिलास्तरीय प्रतियोगिता में भी बेहतर प्रदर्शन करें। इसके लिए उन्हें लगातार अभ्यास करना चाहिए।
व्यायाम शिक्षक चक्रधर प्रसाद भद्री ने बताया कि 14 से 17 आयु वर्ग की जुडो प्रतियोगिता में सलोनी और एथलेटिक्स में आदिसीखा जिला स्तरीय प्रतियोगिता में खेलेंगी। फुटबॉल में तमन्ना नेगी, बैडमिंटन में आइसा, वॉलीबॉल में प्रियांशी, कबड्डी में आंचल, हॉकी में अंशिका, पथ हॉकी में अंशिका और टेबल टेनिस में रितिका चुनी गई है। 14 से 17 बालक वर्ग बास्केटबॉल में अभिनव चौहान, जूडो में सिद्धार्थ उनियाल, फुटबॉल में प्रिंस कुमार, टेबल टेनिस में प्रतीक शुक्ला, बैडमिंटन में सार्थक, कबड्डी में हिमेश शाह, बॉक्सिंग में पियूष रावत, वॉलीबॉल में कृष्णा धनौला, हॉकी में अग्रिम चौहान, ताइक्वांडो में पियूष रावत, एथलेटिक्स में प्रद्युमन गुसाईं चुने गए। 17 से 19 बालक वर्ग हॉकी में अध्ययन कठैत, गिरीश, कबड्डी में नैतिक कुमार, एथलेटिक में आयुष, फुटबॉल में अरमान पंवार का चयन हुआ।
वॉलीबॉल में शिवांक रावत, जूडो में श्रेयांश कुमार, ताइक्वांडो में साकेत पंवार, बैडमिंटन में आदित्य, बास्केटबॉल में बिपिन रावत, टेबल टेनिस में अखिल नेगी, 17 से 19 बालिका वर्ग फुटबॉल में महक रावत, टेबल टेनिस में नैंसी परमार, कराटे में नैंसी रावत, हॉकी में श्रेया चौहान, 19 से 21 बालक वर्ग फुटबॉल में हिमांशु नेगी, कराटे में अभिजीत सिंह रावत, जूडो में आदित्य चौहान, बालिका वर्ग हॉकी में सिमरन रावत, कराटे में रितिका सजवाण चुने गए हैं।