फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: अध्यक्ष पद के लिए 30 और सदस्य के लिए 152 नामांकन पत्र खरीदे गए

Fri, 27 Dec 2024 07:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चार लोगों ने कराया नामांकन पत्र किए जमा
विज्ञापन

नई टिहरी। जिले की 10 नगर पालिका और नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद के लिए 30 नामांकन फार्म खरीदे गए। उनमें से अध्यक्ष पद के एक उम्मीदवार ने नामांकन फार्म जमा कराया। सदस्य पदों के लिए 152 नामांकन खरीदे गए। उनमें से चार लोगों ने अपना नामांकन पत्र जमा कराया है।
जिले में नरेंद्रनगर नगर पालिका को छोड़कर अन्य चार नगर पालिका और छह नगर पंचायत में अध्यक्ष और सदस्यों के नाम निर्देशन पत्र जमा करने की कार्यवाही निर्धारित समयानुसार की गई। शुक्रवार को नई टिहरी नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए पांच और सदस्य पद के लिए 24 नामांकन फार्म खरीदे गए। जबकि चंबा नगर पालिका अध्यक्ष के लिए चार और सदस्य के 11 फार्म खरीदे गए।
विज्ञापन

देवप्रयाग में अध्यक्ष पद के दो फार्म खरीदे गए। नगर पालिका मुनिकीरेती में अध्यक्ष पद के लिए एक और सदस्य के तीन नामांकन पत्र जमा कराए गए। इसी नगर पालिका में अध्यक्ष के लिए चार और सदस्य के लिए 50 नामांकन पत्र खरीदे गए। इसी प्रकार गजा नगर पंचायत में सदस्य पद के लिए तीन नामांकन पत्र खरीदे गए।
तपोवन में अध्यक्ष के लिए चार, वार्ड सदस्य के लिए आठ फार्म खरीदे गए। चमियाला में अध्यक्ष के लिए तीन, सदस्य के लिए 24, घनसाली नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए चार, सदस्य के लिए सात, लंबगांव नगर पंचायत अध्यक्ष के लिए चार, सदस्य के लिए 12 लोगों ने नामांकन पत्र खरीदे। कीर्तिनगर नगर पंचायत में सदस्य पद के लिए एक नामांकन पत्र जमा कराया गया। 13 नामांकन पत्र खरीदे गए। बताया गया कि नगर पालिका टिहरी और चंबा के अध्यक्ष और सदस्य पदों के नाम निर्देशन प्राप्त करने, नामांकन पत्रों की जांच, नाम वापस लेने और प्रतीक चिह्न आवंटित करने की कार्यवाही उप जिलाधिकारी कार्यालय नई टिहरी में की जा रही है।
विज्ञापन

इसी प्रकार नगरपालिका मुनिकीरेती के नामांकन आदि की कार्यवाही एसडीएम कार्यालय नरेंद्रनगर, नगर पालिका देवप्रयाग की कार्यवाही एसडीएम कार्यालय कीर्तिनगर, नगर पंचायत गजा का तहसील गजा, नगर पंचायत कीर्तिनगर की एसडीएम कार्यालय कीर्तिनगर, नगर पंचायत चमियाला की कार्यवाही एसडीएम कार्यालय घनसाली, नगर पंचायत लंबगांव की एसडीएम कार्यालय प्रतापनगर, नगर पंचायत तपोवन की कार्यवाही एसडीएम कार्यालय नरेंद्रनगर और नगर पंचायत घनसाली के नामांकन आदि की कार्यवाही एसडीएम कार्यालय घनसाली में की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें