फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: टिहरी जिले से 30 बाल वैज्ञानिक प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में होंगे शामिल

Wed, 18 Dec 2024 07:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
नरेंद्रनगर (टिहरी)। भारत सरकार के सूचना एवं प्रौद्योगिकी विज्ञान मंत्रालय की ओर से आयोजित इंस्पायर अवार्ड प्रतियोगिता में जिले के 30 बाल वैज्ञानिकों को प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चुना गया है।
विज्ञापन

सोबन सिंह नेगी सामुदायिक भवन में शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित इंस्पायर अवार्ड प्रतियोगिता के समापन पर वन मंत्री सुबोध उनियाल बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। उन्होंने कहा कि इंस्पायर अवार्ड जैसे कार्यक्रमों से नवाचार विज्ञान के क्षेत्र में नई क्रांति पैदा हुई है। प्रतियोगिता आयोजित करने से छात्र-छात्राओं में वैज्ञानिक सोच विकसित हुई है। उनमें नवाचार की परिकल्पना ने जन्म लिया है।
मंत्री ने कहा कि क्षेत्र में जल्द ही केंद्रीय विद्यालय, विधि महाविद्यालय और इंजीनियरिंग कॉलेज अस्तित्व में आ जाएंगे, जिससे क्षेत्र के युवा स्थानीय स्तर पर ही उच्च शिक्षा ग्रहण कर सकेंगे। मुख्य शिक्षा अधिकारी शिव प्रसाद सेमवाल ने कहा कि बाल वैज्ञानिक प्रदेश स्तर पर भी बेहतर प्रदर्शन करेंगे। जिला विज्ञान समन्वयक अलख नारायण दुबे ने बताया कि जिले में वह वर्ष 2008 से अभी तक विज्ञान प्रतियोगिताएं कराते आए हैं।
विज्ञापन

इस दौरान जिले ने कई बार प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया है। वर्ष 2018-19 में टिहरी जिला देश में दूसरे स्थान पर रहा। वन मंत्री ने अलख नारायण दुबे को सम्मानित किया। इस मौके पर बीईओ नरेश कुमार हल्दिया, गुरु रामराय पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य पंकज डियूंडी, रामाश्रय सिंह, डॉ. रामगोपाल गंगवार, अमित शर्मा मंजू चौहान, चतुर लाल सुमन, प्रतीक यादव और मुकेश अग्रवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें