फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: 252 युवाओं ने पास की पुलिस कांस्टेबल की शारीरिक दक्षता परीक्षा

Wed, 26 Feb 2025 06:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा (टिहरी)। शिवरात्रि पर्व पर भी चंबा पुलिस लाइन में पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा चलती रही। भर्ती में बुलाए गए 500 अभ्यर्थियों में से 365 युवा शारीरिक दक्षता परीक्षा में शामिल होने के लिए पुलिस लाइन पहुंचे। एसएसपी आयुष अग्रवाल ने भर्ती को पारदर्शी बनाए रखने के लिए विशेष निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने बताया कि चंबा पुलिस लाइन में चल रही भर्ती प्रक्रिया में युवा पूरे उत्साह के साथ प्रतिभाग कर रहे हैं।
विज्ञापन

शारीरिक दक्षता परीक्षा में शामिल होने के लिए बुधवार को भी 500 युवाओं को बुलाया गया था, लेकिन उनमें से कुल 365 युवा शारीरिक दक्षता परीक्षा में शामिल हुए। 135 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। उपस्थित अभ्यर्थियों में से 252 युवा शारीरिक दक्षता परीक्षा में सफल रहे हैं, जबकि 74 युवा यह परीक्षा पास नहीं कर पाए। बताया गया कि भर्ती प्रक्रिया आज बृहस्पतिवार को भी पूर्ववत जारी रहेगी। उन्होंने सभी युवाओं से शारीरिक दक्षता परीक्षा में शामिल होने के लिए तय समय पर चंबा पुलिस लाइन के मैदान में पहुंचने को कहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें