स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वजल परियोजना की ओर से आयोजित कार्यशाला में ग्रामीणों को स्वच्छता मिशन की जानकारी दी गई। जाखणीधार ब्लॉक मुख्यालय टिपरी में आयोजित कार्यशाला का शुभारंभ मुख्य अतिथि पर्यटन मंत्री दिनेश धनै ने किया।
पर्यावरण विशेषज्ञ डा. रमेश बडोला ने विजुअल प्रस्तुतीकरण के माध्यम से बताया कि जिले में 79 फीसदी शौचालय बन चुके हैं। अभी भी 25 हजार परिवारों के पास शौचालय नहीं है। इस मौके पर परियोजना प्रबंधक सुनील जोशी, रघुवीर जड़धारी, बीएस राणा, बीएल सकलानी, शैलेंद्र रावत, दिलीप अग्रवाल और राकेश कुमाईं आदि मौजूद थे।