सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज के 18 छात्र-छात्राओं का उत्तराखंड विद्यालीय शिक्षा परिषद ने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय की ओर से दिए जाने वाले इंस्पायर अवार्ड के लिए चयन किया है, जिसमें आशीष गुसाईं, मोहित भंडारी, अयोध्या प्रसाद, अनुराग राणा, सोहन कठैत, अजय डोभाल, पारस कोठारी, अभिषेक भट्ट, अमन उनियाल, आदर्श भट्ट, अजय चौहान, गौरव पैन्यूली, राहुल सजवाण, सरस्वती, निधि रावत, ज्योति शाह, सुचता, रचिता ममगाईं शामिल हैं।
चयनित छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा ग्रहण करने के लिए पांच वर्ष तक प्रतिवर्ष 80 हजार रुपये की छात्रवृत्ति दी जाएगी। विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य विद्या दत्त तिवारी, परीक्षा प्रभारी दिनेश बहुगुणा ने बताया कि आचार्यों के मार्ग दर्शन और छात्रों की मेहनत से छह छात्रों ने राज्य स्तरीय मेरिट सूची में स्थान पाया है, जबकि विद्यालय की पिंकी उनियाल ने आईआईटी की परीक्षा उत्तीर्ण कर स्कूल का नाम रोशन किया है।