फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिहरी में 16 लोगों को किया होम क्वारंटीन

विज्ञापन
विज्ञापन
शुक्रवार को ग्रीन जोन टिहरी जिले में फिर से रेड जोन से लोग पहुंचे। इस पर सीआरटी की टीमों ने सभी 16 लोगों को होम क्वारंटीन कर दिया।
विज्ञापन

पालिका की सीआरटी टीम ने बीपुरम क्षेत्र में 11 लोगों को होम क्वारंटीन किया। टीम में ईओ राजेंद्र सजवाण, सैनेट्री इंस्पेक्टर प्रीतम नेगी, बीपुरम चौकी प्रभारी मनवर नेगी शामिल थे। उधर चंबा मेें भी रेड जोन से आने वालों पर स्वास्थ्य विभाग की पैनी नजर है। प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. आकाश ने बताया कि ऋषिकेश से लौटे एक व्यक्ति की थर्मल स्क्रीनिंग के बाद खांसी की शिकायत होने पर उन्हें होम क्वारंटीन किया गया। इसके साथ ही देहरादून से लौटे चार अन्य लोगों को भी होम क्वारंटीन किया गया है। संवाद
निवालगांव में बाहरी व्यक्ति नहीं कर पाएंगे प्रवेश
नई टिहरी। भिलंगना ब्लाक के निवालगांव में अब कोई भी बाहरी व्यक्ति बिना अनुमति के गांव में नहीं आ सकेगा। इसके लिए ग्राम प्रधान ने गांव की सीमा पर एक बोर्ड लगा दिया है। साथ ही लॉकडाउन के कारण गांव घर वापसी कर रहे लोगों को होम क्वारंटीन होकर नियमों का पालन करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

निवालगांव के ग्राम प्रधान अखिलेश ने बताया कि ग्राम पंचायत ने निर्णय लिया है कि अब गांव में सभी लोग सामाजिक दूरी बनाकर कार्य करेंगे। मास्क, सैनिटाइजर का प्रयोग किया जाएगा। साथ ही गांव में बाहर से आने वाले व्यापारी, फेरी वाले, मजदूर आदि को प्रतिबंधित किया गया है। बिना अनुमति के संदिग्ध कोई भी व्यक्ति गांव में प्रवेश नहीं कर सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें