फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: जिले के 16 स्वास्थ्य केंद्र नए स्वरूप में आएंगे नजर

Wed, 08 Jul 2026 04:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला योजना से अस्पतालों में सुविधाओं के विस्तार को मिले 1.30 करोड़
विज्ञापन

नई टिहरी। टिहरी जिले के 16 प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जल्द ही नए रंग रूप में नजर आएंगे। लंबे समय से मरम्मत और बुनियादी सुविधाओं से जूझ रहे अस्पतालों को संवारने के लिए जिला योजना से लगभग 1.30 करोड़ की वित्तीय मंजूरी मिल गई है। स्वीकृत धनराशि से अस्पतालों में भवनों की मरम्मत, रंगाई-पुताई, सुरक्षा दीवार, शौचालय और अन्य आधारभूत सुविधाओं का विस्तार किया जाना है।
जिले के स्वास्थ्य केंद्रों में लंबे समय से आधारभूत सुविधाओं का अभाव बना हुआ था जिससे मरीजों के साथ-साथ स्वास्थ्य कर्मियों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। सीएमओ डाॅ. श्याम विजय ने बताया कि स्वास्थ्य केंद्रों में सुविधाओं का विस्तार करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

जिला योजना से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र न्यूली के मुख्य भवन की मरम्मत एवं रंगाई-पुताई के लिए 9 लाख रुपये, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मंगरौं में सड़क मरम्मत के लिए 10 लाख, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थत्यूड़ में आवासीय भवनों की टाइल्स, मरम्मत और रंगाई-पुताई के लिए सात लाख रुपये, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सेमंडीधार में आंतरिक सड़क पर इंटरलॉकिंग टाइल्स बिछाने के लिए पांच लाख रुपये की स्वीकृत मिली है।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोड़ी पंतवाड़ी में क्षतिग्रस्त दीवार निर्माण के लिए पांच लाख रुपये, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मैडखाल में मुख्य मोटर मार्ग तक सीसी मार्ग निर्माण के लिए 5.50 लाख रुपये, महिला चिकित्सालय मांजफ के मुख्य भवन की मरम्मत, रेलिंग और रंगाई-पुताई के लिए 9.40 लाख रुपये, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नंदगांव के आवासीय भवनों की मरम्मत एवं रंगाई-पुताई के लिए 8.30 लाख रुपये तथा फैब्रिकेटेड स्टोर निर्माण के लिए 7.40 लाख रुपये स्वीकृत हुए हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मदननेगी में इंटरलॉकिंग टाइल्स के अवशेष कार्य के लिए 9.90 लाख रुपये, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र घनसाली (सेमली) के आवासीय भवनों की मरम्मत एवं रंगाई-पुताई के लिए 9.40 लाख रुपये, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र छेरपधार में सुरक्षा दीवार और सीसी मार्ग के लिए 7.50 लाख रुपये, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धारकोट में मुख्य मार्ग से चिकित्सालय परिसर तक सीसी सड़क निर्माण के लिए 9.33 लाख रुपये, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रजाखेत में महिला एवं पुरुष सार्वजनिक शौचालय निर्माण के लिए 9.79 लाख रुपये, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नैनबाग के आवासीय भवनों की मरम्मत एवं रंगाई-पुताई के लिए 8.10 लाख रुपये, उपकेंद्र घरगांव के मुख्य भवन की मरम्मत और छत की बाउंड्रीवाल निर्माण के लिए 9.30 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें