फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बादशाहीथौल में श्रीदेव सुमन विवि का परीक्षा हॉल तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा (टिहरी)। लंबे इंतजार के बाद श्रीदेव सुमन विवि के छात्रों को अब परीक्षा देने के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। विवि का परीक्षा हॉल बनकर तैयार हो गया है। वहीं विवि नवनिर्मित हॉल के निर्माण कार्यों की गुणवत्ता का पता लगाने के लिए थर्ड पार्टी निरीक्षण करवाएगी। निरीक्षण समिति की रिपोर्ट के बाद हैंड ओवर की कार्रवाई शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

श्रीदेव सुमन विवि के पास अभी तक परीक्षा हॉल की सुविधा नहीं थी, जिससे स्थान के अभाव के कारण विवि को परीक्षाओं का केंद्रीय मूल्यांकन दूसरे स्थानों में कराना पड़ रहा है। विवि में परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं को रखने के लिए भी जगह नहीं है। इस कारण विवि के परीक्षा संबंधी कामकाज आसानी से नहीं निपट पाते हैं। परीक्षा हॉल नहीं होने से विवि को अन्य कॉलेजों में परीक्षा केंद्र बनाने पड़ रहे हैं। अब बादशाहीथौल में हॉल तैयार होने पर 500 छात्र-छात्राएं एक बार में परीक्षा दे सकेंगे। विवि ने थर्ड पार्टी निरीक्षण के लिए समिति का गठन कर लिया है। इसके बाद भवन के हैंड ओवर की कार्रवाई की जाएगी। श्रीदेव सुमन विवि के प्रभारी कुलसचिव दिनेश चंद्रा का कहना है कि विवि के परीक्षा हॉल का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। जल्द हैंड ओवर की कार्रवाई शुरू की जाएगी।

एक साल देरी से बना भवन
श्रीदेव सुमन विवि का परीक्षा हॉल मार्च 2018 में बनकर तैयार होना था, लेकिन कार्यदायी संस्था राजकीय निर्माण निगम की लेटलतीफी के कारण भवन दो साल देरी से बन पाया है। विवि ने निर्माण निगम को नोटिस जारी कर शीघ्र कार्य पूरा न करने पर ब्लैक लिस्टेड की चेतावनी दी थी। बावजूद निगम की लचर कार्यप्रणाली में कोई सुधार नहीं हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें