फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत राज संशोधन के विरोध में सरकार पर भरसे प्रतिनिधि

विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी/उत्तरकाशी। त्रिस्तरीय पंचायत अधिकार संरक्षण संघर्ष मोर्चा ने पंचायती राज एक्ट में किए गए संशोधन के विरोध में जुलूस निकाल कर कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। उन्होंने राज्यपाल को भेजे ज्ञापन में कहा यदि सरकार ने संशोधन विधेयक को वापस नहीं लिया, तो प्रदेशव्यापी आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य व मोर्चा के संयोजक मुरारी लाल खंडवाल के नेतृत्व में पंचायत प्रतिनिधियों ने सुमन पार्क से कलक्ट्रेट परिसर तक जुलूस निकाला और सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला। उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और पंचायतों को कमजोर करने का आरोप लगाया। उन्होंने राज्यपाल को भेजे ज्ञापन में दो से अधिक बच्चों के लिए कटआफ डेट निर्धारित कर 2019 के चुनाव में संशोधन को लागू न करने, शैक्षिक योग्यता के लिए दो साल का समय देने और ओबीसी के प्राविधान करने की मांग की। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य उदय रावत, ज्येष्ठ प्रमुख नरेंद्र चंद रमोला, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष दर्शनी रावत, प्रधान जयेंद्र सेमवाल, राकेश थलवाल, मदन सिंह मिश्रवाण, जोत सिंह बिष्ट, जीत सिंह रावत, राजेंद्र बोरा, किशन सिंह रावत, होशियार सिंह थलवाल, गोविंद रावत और पूरण सिंह रावत आदि मौजूद थे।
उत्तरकाशी। जनप्रतिनिधियों व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कहा कि पंचायती राज एक्ट में संशोधन के कारण कई योग्य उम्मीदवार चुनाव नहीं लड़ पा रहे हैं। उन्होंने राज्यपाल को भेजे ज्ञापन में पंचायत एक्ट में किए गए बदलावों पर पुनर्विचार कर इसको संशोधित कराने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में फगण लाल, लोकेंद्र सिंह, भगवती प्रसाद खंडूड़ी, रेशमा, राजेश चंद रमोला, बृजपाल सिंह, प्रद्युमन भट्ट, श्याम लाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन


सदन से लेकर सड़क तक होगा आंदोलन : इंदिरा
थत्यूड़ (टिहरी)। एक निजी कार्यक्रम के लिए थत्यूड़ पहुंचीं कांग्रेस की नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश ने पत्रकार वार्ता में कहा कि पंचायती राज एक्ट संशोधन का कांग्रेस ने सदन में कड़ा विरोध किया था, लेकिन संख्या बल सरकार के पास ज्यादा होने से विधेयक पारित हो गया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सदन से लेकर सड़क तक इस संशोधन का विरोध जारी रखेगी। उन्होंने कहा कि सरकार बिना संगठनों और जानकार लोगों की राय लिए बिना ही कानून को जबरन थोप रही है। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष मनमोहन मल्ल, विक्रम पंवार, सुरेंद्र रावत, मोहन चमोली, विजय गुसाईं और मीरा कुमारी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें