नई टिहरी। टीएचडीसी कोटेश्वर बांध परियोजना क्षेत्र में संचालित ओमकारा नंद सरस्वती पब्लिक स्कूल में सेवा टीएचडीसी के माध्यम से मध्याह्न भोजन योजना शुरू की गई है। सेवा की ओर से शुरू की गई भोजन योजना के संचालन का जिम्मा ऋषिकेश के मधुवन आश्रम को सौंपा गया है।
कोटेश्वर बांध परियोजना क्षेत्र में ओमकारा नंद सरस्वती पब्लिक स्कूल में मध्याह्न भोजन योजना का शुभारंभ परियोजना महाप्रबंधक पीके अग्रवाल और मधुवन आश्रम के अध्यक्ष श्री परमानंद दास ने किया। इस मौके पर अपर महाप्रबंधक डी मणि, उप महाप्रबंधक सेवा एचके जिंदल, एसके चौहान, रामबाबू सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. जीएस श्रीनिवास, वरिष्ठ प्रबंधक स्वर्ण सिंह नेगी, सहायक कमाडेंट जेपी गोस्वमी, प्रबंधक धर्म प्रकाश त्यागी, हिमांशु असवाल, बीपी कपटियाल आरडी ममगाईं, गिरीश उनियाल, प्रदीप डोभाल, प्रधानाचार्य बीएस मथुरिया, गबर सिंह राणा और महावीर प्रसाद भट्ट आदि मौजूद थे।