नरेंद्रनगर (टिहरी)। ऋषिकेश-गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग बृहस्पतिवार सुबह नौ बजे कुमारखेड़ा के पास बंद हो गया। जेसीबी से मलबा हटाने के एक घंटे बाद मार्ग खोला गया। तहसीलदार दयाल सिंह भंडारी और थानाध्यक्ष मनीष उपाध्याय ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुमारखेड़ा के पास पहाड़ से काफी मलबा गिर गया था, जिससे मार्ग पूरी तरह से बंद हो गया। मौके पर पहुंचने के बाद जेसीबी से मलबा हटाया गया। उसके एक घंटे बाद मार्ग पर यातायात बहाल हो गया। ब्यूरो