फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत राज एक्ट में संशोधन करे सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
थत्यूड़ (टिहरी)। पंचायत राज एक्ट को लेकर कांग्रेस कमेटी की बुधवार को थत्यूड़ ब्लॉक मुख्यालय में बैठक आयोजित की गई। बैठक में पंचायत अधिनियम की खामियों पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

ब्लाक प्रमुख संगठन के पूर्व अध्यक्ष और कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट ने कहा कि वर्तमान पंचायत राज एक्ट कई प्रकार की खामियों से भरा हुआ है। सांसद और विधायक के लिए शैक्षणिक योग्यता के कोई मानक नहीं है तो फिर पंचायतों में शिक्षा और दो बच्चों की मान्यता क्यों है। इससे तो पंचायतें कमजोर होगी। इस अवसर पर पंचायत जनाधिकार रक्षा मंच का गठन भी किया गया, जिसमें सोमवारी लाल नौटियाल को जौनपुर विकास खंड का संयोजक नियुक्त किया गया। बैठक में पार्टी के ब्लॉक अध्यक्ष सुरेंद्र रावत, जोत सिंह रावत, विजय सिंह गुसाईं, भरत सिंह चौहान, बृजमोहन सिंह रांगड़, दिनेश रावत, विनोद रावत, लखीराम, अरविंद रावत, शीशपाल पंवार, शिवदास उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें