फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेम-मुखेम में सेवा-टीएचडीसी ने खोला होम्योपैथिक क्लीनिक

विज्ञापन
विज्ञापन
लंबगांव (टिहरी)। सेवा-टीएचडीसी के सहयोग स्वामी नारायण मिशन सोसायटी ने बांध प्रभावित प्रतापनगर ब्लाक के दूरस्थ सेम-मुखेम क्षेत्र में निशुल्क धर्मार्थ होम्योपैथिक क्लीनिक खोल दी है, जिसमें होम्योपैथिक विधि से मरीजों का निशुल्क इलाज और दवाई दी जाएगी। पहले दिन करीब तीन दर्जन लोगों ने स्वास्थ्य का परीक्षण करवाया।
विज्ञापन

सेम-मुखेम में स्वामी नारायण मिशन सोसायटी के अध्यक्ष डा. नारायण दास और सेवा-टीएचडीसी के उपमहाप्रबंधक अमरदीप ने होम्योपैथिक क्लीनिक का शुभारंभ किया। डा. दास ने बताया कि होम्योपैथिक पद्धति में इलाज बेहतर तरीके से किया जाता है। इस विधि से रोग को जड़ से खत्म किया जाता है। डीजीएम अमरदीप ने बताया कि सेवा-टीएचडीसी डाक्टर का वेतन से लेकर दवाई और अन्य सुविधाएं निशुल्क मुहैया करवाया। डा. प्रवेश चमोली बताया कि होम्योपैथिक चिकित्सा विज्ञान शल्य चिकित्सा रहित है। इस मौके पर वरिष्ठ प्रबंधक एके वर्मा, वरिष्ठ जन संपर्क यतवीर चौहान, डा. कैलाश रावत, गंगा प्रसाद, क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रदीप मटियाल, पूर्व प्रधान विजय पोखरियाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें