नई टिहरी। उत्तराखंड पर्वतीय आजीविका संवर्द्धन कंपनी उपासक ने स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान के सहयोग से आजीविका संघों को बैंकिंग उत्पाद का प्रशिक्षण दिया।
नगर के बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण में एकीकृत आजीविका सहयोग परियोजना से जुड़े आजीविका संघों ने प्रतिभाग किया, जिसमें लाभार्थियों को एग्रो लोन केसीसी, केजीसी हार्टिकल्चर लोन, सेविंग बैंकिंग, करंट एकाउंट से लेकर फिक्स डिपॉजिट आदि की जानकारी दी। स्टेट बैंक के मुख्य प्रबंधक सीएस गुसाईं, एसबीआई आरसेटी के निदेशक बीएस रावत और उपासक के ग्रामीण वित्त समन्वयक चंद्रप्रकाश डंगवाल ने संघों को वित्तीय प्रबंधन और लेनदेन के तौर तरीके समेत विभिन्न बैंकिंग योजनाओं से अवगत कराया। इस मौके पर वीएस चौहान, संजीव नेगी, सुरेंद्र हटवाल, गीता नेगी, ममता बेलवाल, संगीता देवी, बसंती, नवीन सकलानी, गुरु प्रसाद गौड़, अमनदीप आदि मौजूद थे।