फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबा में टैंकर से कराई जलापूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा (टिहरी)। जल संस्थान की पंपिंग योजना का ट्रांसफार्मर फुंक जाने से उपजी पेयजल समस्या से निपटने के लिए संस्थान ने टैंकरों का सहारा लिया। संस्थान ने नगर के विभिन्न क्षेत्रों में टैंकरों से जलापूर्ति कर लोगों की प्यास बुझाई। जल संस्थान हेंवल नदी से पानी पंपिंग करने के बाद नगर के लोगों की प्यास बुझाता है। सोमवार को भंडार गांव स्थित पंपिंग स्टेशन का ट्रांसफार्मर फुंक गया था, जिससे पंपिंग पूरी तरह से ठप होने के कारण नगर क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति की समस्या गहराने लगी थी। बुधवार को जल संस्थान ने नगर के मसूरी रोड, ब्लाक रोड, कालेज रोड सहित कई स्थानों में टैंकरों के माध्यम से जलापूर्ति कराई, जिससे लोगों को कुछ राहत मिली। जेई नीरज त्रिपाठी ने कहा कि ट्रांसफार्मर लगा दिया गया है। पंपिंग में कुछ समय लगेगा, जरूरत पड़ी तो बृहस्पतिवार को भी टैंकरों से जलापूर्ति कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें