फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरसात के मौसम में जोखर म उठाकर करते है सफर

विज्ञापन
विज्ञापन
कंडीसौड़ (टिहरी)। थौलधार ब्लॉक में बंगियाल-ज्वारना मोटर मार्ग बने तीन साल बीत गए हैं, लेकिन पीएमजीएसवाई बंगियाल गदेेरे में एक पुल नहीं बना पाया है। लोगों को गदेरे से ही जोखिम उठाकर सफर करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने पुल निर्माण की मांग की है।
विज्ञापन

पीएमजीएसवाई ने वर्ष 2015 में आठ किमी बंगियाल-ज्वारना मोटर मार्ग का निर्माण किया था। हालांकि अभी तक सड़क का पूरा डामरीकरण भी नहीं किया गया है, लेकिन विभाग बंगियाल बाजार से कुछ दूर ही गदेरे पर अभी तक करीब 20 मीटर पुल नहीं बना पाया है। क्षेत्र पंचायत सदस्य अनीता देवी, सुंदर सिंह भंडारी, मंशाराम भट्ट, मालचंद राणा, चिरंजीलाल भट्ट, जयेंद्र भंडारी, नैन सिंह और विक्रम सिंह ने बताया कि बंगियाल कस्बे के पास ही गदेेरे से आवागमन करने में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के समय गदेरा उफान पर होने से जोखिम उठाकर वाहनों का संचालन करना पड़ता है। पीएमजीएसवाई को कई बार कहने पर भी विभाग कोई ध्यान नहीं दे रहा है, जिससे क्षेत्र के लोगों को बरसात में जोखिम उठाकर सफर करना पड़ता है। ईई आरपी पंत ने कहा कि पुल निर्माण कार्य चल रहा है। जुलाई अंतिम माह तक पुल तैयार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें