फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिविर में किया दो लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। जाखणीधार ब्लाक के धारमंडल पट्टी के कठुली चंपाधार में हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट की ओर से आयोजित स्वास्थ्य शिविर में करीब दो सौ ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निशुल्क दवाइयां वितरित की गईं।
विज्ञापन

शुक्रवार को चंपाधार में आयोजित स्वास्थ्य शिविर का प्रतापनगर विधायक विजय सिंह पंवार ने शुभारंभ किया। कहा कि प्रयास किया जा रहा है कि बांध प्रभावित क्षेत्रों में शिविरों के माध्यम से स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करवाई जाएं। उन्होंने शिविर लगवाने के लिए सामाजिक कार्यकर्ता राकेश पेटवाल और हिमालयन अस्पताल की सराहना की। शिविर में चिकित्सकों ने 200 ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण का निशुल्क दवाइयां वितरित कीं। डा. अंकिता उनियाल ने ग्रामीणों को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी। इस मौके पर प्रताप पंवार, उत्तम भंडारी, धर्मवीर भंडारी, कीर्ति पंवार, रघुवीर व महिपाल आदि मौजूद थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें