फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रसायन विज्ञान में सीटें कम करने से छात्र चिंतित

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा (टिहरी)। एचएनबी गढ़वाल केंद्रीय विवि ने एसआरटी परिसर में शैक्षणिक सत्र 2019-20 में यूजी और पीजी कक्षाओं में रसायन विज्ञान की सीटें घटा दी हैं। इससे छात्रों में खासी नाराजगी बनी हुई है। विवि ने एसआरटी परिसर बादशाहीथौल में रसायन विज्ञान का वैकल्पिक विषय भूगर्भ विज्ञान भी समाप्त कर दिया है।
विज्ञापन

स्वामी रामतीर्थ परिसर में बृहस्पतिवार को सत्र 2019-20 स्नातक प्रथम वर्ष में दाखिला लेने के लिए छात्र प्रवेश फार्म लेने पहुंचे। इस दौरान छात्रों ने विभिन्न विषयों में सीटों की जानकारी के लिए प्रोस्पेक्टस (विवरणिका) को देखा। इसमें आगामी सत्र के लिए स्नातक और स्नातकोत्तर में रसायन विज्ञान की सीटें कम की गई हैं, जबकि वनस्पति विज्ञान, जंतु विज्ञान, भौतिक विज्ञान और गणित विषय की सीटें पूर्ववत रखी गई हैं। छात्र नेता अक्षत बिजल्वाण ने बताया कि पिछले वर्ष यूजी बीएससी में जहां रसायन विज्ञान में 450 सीटें थीं, जो इस सत्र में 255 सीटें कर दी गई हैं। इसी तरह एमएससी पीजी में पिछले शिक्षा सत्र में 35 सीटों की अपेक्षा इस सत्र में 22 सीटें कर दी गई हैं। उन्होंने विवि कुलपति को भेजे ज्ञापन में रसायन विज्ञान के छात्रों के समक्ष वैकल्पिक विषय की दुविधा से अवगत कराया है। परिसर निदेशक प्रो. आरसी रमोला का कहना है कि विवि से इस मामले में बातचीत की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें