फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिलापट तोडने पर कांग्रेसियों ने थाने में काटा हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
थत्यूड़ (टिहरी)। राजकीय महाविद्यालय थत्यूड़ परिसर में लगे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, पूर्व मंत्री प्रीतम पंवार और पूर्व विधायक महावीर रांगड़ के नाम का शिलापट्ट तोड़ने पर एनएसयूआई और कांग्रेसियों ने थाने में हंगामा काटा। उन्होंने थानाध्यक्ष से शिलापट्ट तोड़ने वाले शरारती तत्वों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की है। ऐसा न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। शिलापट्ट तोड़ने के मामले में महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

थत्यूड़ महाविद्यालय का छात्र संघ समारोह बीते 17 जून को हुआ था। उसी दिन उच्च शिक्षा राज्यमंत्री डा. धन सिंह रावत ने महाविद्यालय के नए भवन और कंप्यूटर कक्ष का लोकार्पण भी किया था, लेकिन उसी शाम को महाविद्यालय परिसर में पुराना शिलापट्ट शरारती तत्वों ने तोड़ डाला। यह शिलापट्ट 2016 में तत्कालीन सीएम हरीश रावत, मंत्री प्रीतम पंवार और विधायक महावीर रांगड़ के नाम का था। उस वक्त महाविद्यालय में नए भवन का शिलान्यास किया गया था।
शिलापट्ट तोड़ने की जानकारी मिलने पर बुधवार को एनएसयूआई के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष अनिल बधानी, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष सुरेंद्र रावत, दिनेश रावत, विजय गुसाईं, रतनमणी भट्ट, मगनलाल, अरविंद रावत, हरभजन सिंह पंवार, महिपाल रावत, गुलाब सिंह महर, धर्मेंद्र कंडारी, महावीर चौहान व उपेंद्र गुसाईं ने थाना पहुंचकर हंगामा किया। कहा कि शिलापट्ट तोड़ने वाले शरारती तत्वों की शीघ्र गिरफ्तारी होनी चाहिए। थानाध्यक्ष किशन टम्टा ने बताया कि प्रभारी प्राचार्य शूरवीर दास की ओर से मंगलवार को ही शिलापट्ट तोड़ने की तहरीर मिली है। जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही दोषियों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें