कंडीसौड़ (टिहरी)। सिद्धपीठ कागुड़ा नागराज की डोली विभिन्न पड़ावों के बाद मंगलवार को रात्रि प्रवास के लिए जसपुर गांव पहुंची। गांव में ध्यिाणियों (बेटियों) ने डोली का गोमूत्र, गंगाजल, दूध और दही से अभिषेक करते हुए स्वागत कर आशीर्वाद लिया। इस मौके पर देवी-देवता के पश्वा ने मंडाण में नृत्य भी किया।
बुधवार को जसपुर से कागुड़ा नागराज की देव डोली शुभ मुहूर्त में कृष्णकुंज घाट तरासौड़ में गंगा स्नान के लिए रवाना हुई। कृष्णकुंज घाट में विधि विधान के साथ डोली का गंगा स्नान कर भोग लगाया गया। इसके बाद डोली कंडीसौड़ पहुंची। जहां पर दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं से लेकर ध्यिाणियों ने देवता को भेंट चढ़ाकर आशीर्वाद लिया। रात्रि प्रवास के लिए डोली धरवाल गांव पहुंची। जबकि बृहस्पतिवार को डोली सुनार गांव को प्रस्थान करेगी। पांच जून को डोली प्रवास पर निकली थी। इस दौरान ध्यिाणियों से लेकर देश-विदेश में रहने वाले भक्त गांव पहुंचकर डोली के दर्शन करते है। मौके पर प्रेम लाल, दिलवर सिह, सुनील जुयाल, गोविंद सिंह, एलम सिंह, पूर्णानंद खंडूडी, जीतमणी, राजेंद्र आदि मौजूद थे। ब्यूरो