फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेगुलर पुलिस को सौंपे धर्म ङ्क्षसह हत्या की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। भिलंगना ब्लाक के बूढ़ाकेदार से डीएम को मिलने पहुंचे ग्रामीणों ने धर्म सिंह के हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं होने पर कड़ा रोष जताया है। उन्होंने राजस्व पुलिस पर गुमराह करने का आरोप लगाते हुए कहा कि घटना के 18 दिन बाद भी परिजनों को मृतक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं दी जा रही है। ग्रामीणों ने हत्या की जांच रेगुलर पुलिस को सौंपने की मांग की है।
विज्ञापन

बूढ़ाकेदार में नदी किनारे 30 मई को संदिग्ध अवस्था में कोट गांव के धर्म सिंह का शव बरामद किया गया था। ग्रामीणों ने बताया कि युवक 27 मई को बकरी के व्यापार के लिए गया था। उसके पास करीब डेढ़ लाख रुपये भी थे। उन्होंने बताया कि मृतक के शरीर पर काफी चोट के निशान मिलने पर परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए राजस्व पुलिस में तहरीर दी थी, लेकिन अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि राजस्व पुलिस हत्या की जांच निष्पक्षता से नहीं कर रही है, जिससे क्षेत्र के लोगों में भारी रोष बना हुआ है। ग्रामीणों ने हत्या की जांच रेगुलर पुलिस को सौंपने की मांग की है। डीएम के जिला मुख्यालय से बाहर होने के कारण ग्रामीण देर सायं तक उनके इंतजार में बैठे रहे। ज्ञापन देने वालों में भगवान सिंह राणा, जितेंद्र सिंह गुसाईं, गजेंद्र बगुड़ा, बचन सिंह श्रीकोटी, हुकम सिंह रावत, दिनेश नेगी, मनोज लाल, सत्ये सिंह, लखन सिंह, प्यार सिंह राणा, कलम सिंह, प्रेम सिंह, दयाल सिंह, चंदर सिंह, मोर सिंह, दयाराम, मातबर, रतन सिंह व कपोल सिंह आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें