फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांगड़ा गांव के ग्रामीणों के संघर्ष के सामने झुकी सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। आखिरकार सरकार को कांगड़ा गांव के ग्रामीणों के संघर्ष के सामने झुकना पड़ा। कांगड़ा के ग्रामीणों ने फरवरी 2019 में स्वयं ही सड़क निर्माण शुरू कर दिया था, जिसके बाद हरकत में आई सरकार ने 10 किमी चमियाला-इंदवाणगांव-कांगड़ा और अनुसूचित जाति बस्ती मोलनो के लिए पांच किमी सड़क स्वीकृत कर दी है। करीब सात करोड़ 34 लाख की लागत से दोनों सड़कों का निर्माण होगा। लोनिवि ने भी सड़कों की स्वीकृति मिलते ही निविदा प्रक्रिया शुरू कर दी है। अब वर्षों से कई किमी पैदल नाप रहे ग्रामीणों को जल्द सड़क सुविधा मिल सकेगी।
विज्ञापन

भिलंगना ब्लाक के कांगड़ा के ग्रामीणों ने वर्षों बाद भी सड़क निर्माण को बजट न मिलने से खफा होकर फरवरी 2019 में स्वयं गैंती, सबल उठाकर सड़क का काम शुरू किया था। ग्रामीण कई दिनों तक सड़क निर्माण में जुटे रहे, जिसके बाद स्थानीय विधायक शक्ति लाल शाह के आश्वासन पर ग्रामीण मान गए थे। वर्ष 2008 में सरकार ने एक करोड़ 62 लाख रुपये की लागत से 10 किमी सड़क स्वीकृत की थी, लेकिन सड़क निर्माण में आड़े आ रही वनभूमि की स्वीकृति सात साल बाद मिली। 2015 में बमुश्किल सड़क निर्माण शुरू हुआ था। बावजूद स्वीकृत धनराशि से केवल पांच किमी सड़क भी पूरी नहीं बनी। लोनिवि घनसाली ने सड़क निर्माण पूरा करवाने के लिए पुनरीक्षित डीपीआर शासन को भेजी थी। सरकार ने अवशेष कार्यों को पूरा करवाने के लिए चार करोड़ 73 लाख 72 रुपये की स्वीकृत दे दी है, जिस धनराशि से चमियाला-इंदवाणगांव-कांगड़ा 10 किमी मोटर मार्ग बन सकेगा। मोटर मार्ग बनने से ग्रामीणों को पैदल दूरी नापने से निजात मिल सकेगी। वहीं दूसरी, ओर वर्षों से पैदल नाप रही मोलनो अनुसूचित जाति की बस्ती के लिए भी पांच किमी सड़क स्वीकृत की गई है। इस मार्ग का निर्माण दो करोड़ 61 लाख रुपये की धनराशि से किया जाएगा।

.................
चमियाला-इंदवाणगांव-कांगड़ा मार्ग का पांच किमी नवनिर्माण और पांच किमी अवशेष कार्य होना है। निर्माण हेतु निविदा आमंत्रित की गई है। जल्द ही निविदा संबंधी प्रक्रिया पूरी कर निर्माण कार्य शुरू करवाया जाएगा।
विज्ञापन

-एनएल वर्मा, ईई लोनिवि घनसाली।

लोकसभा चुनाव की आचार संहिता के पहले कांगड़ा गांव के लिए 10 किमी और मोलनो अनुसूचित जाति बस्ती को जोड़ने को पांच किमी की स्वीकृति मिल गई थी, लेकिन आचार संहिता के कारण काम शुरू नहीं हो पाया। इन सड़कों की स्वीकृति मिलने से वर्षों से पैदल नाप रहे ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

-शक्ति लाल शाह, विधायक घनसाली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें