फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिसर निदेशक ने इंग्लैंड में लीडरशिप प्रोग्राम में की शिरकत

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा (टिहरी)। उच्च शिक्षा क्षेत्र की प्रतिभाओं को निखारने के लिए मानव संसाधन विकास मंत्रालय के लीडरशिप कार्यक्रम के लिए स्वामी रामतीर्थ परिसर बादशाहीथौल के निदेशक का चयन हुआ। विश्व के जानेमाने कैंब्रिज विवि इंग्लैंड में पांच दिन तक देशभर के चयनित 30 शिक्षाविदों को अपने क्षेत्र में कामयाबी हासिल करने के गुर सिखाए गए।
विज्ञापन

भारत सरकार के मानव संसाधन विकास मंत्रालय की ओर से उच्च शिक्षा में अच्छे शिक्षाविद और कुशल प्रशासक तैयार करने के उद्देश्य से पहली बार एकेडमिक लीडरशिप कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें प्रतिभाग करने के लिए एचआरडी मंत्रालय ने देशभर में उच्च शिक्षा क्षेत्र के 14 उच्च शैक्षणिक संस्थानों से 30 शिक्षाविदों का चयन किया था। इसमें गढ़वाल क्षेत्र से स्वामी रामतीर्थ परिसर के निदेशक प्रो. आरसी रमोला का चयन किया गया था। इंग्लैंड से लौटने पर परिसर निदेशक प्रो. आरसी रमोला ने बताया कि 3 से 7 जून तक कैंब्रिज विवि इंग्लैंड में एकेडमिक लीडरशिप प्रोग्राम का आयोजन हुआ। उन्होंने उम्मीद जतायी है कि कार्यक्रम से भविष्य में भारत की उच्च शिक्षा को एक नई दिशा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें