फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मठियाली-डांगी सड़क निर्माण शुरू करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। मठियाली-डांगी सड़क निर्माण शुरू करने की मांग को लेकर डांगी गांव के लोगों का एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को एडीएम से मिला। सड़क निर्माण प्रारंभ करने की मांग को लेकर उन्होंने एडीएम शिव चरण द्विवेदी को ज्ञापन भी सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि मठियाली गांव से डांगी तोक तक सड़क की स्वीकृति मिली है। डांगी तोक में अनुसूचित जाति के 40 परिवार निवासरत हैं, लेकिन गांव के ही कुछ लोग सड़क निर्माण अपने खेतों से करने के लिए कार्यदायी संस्था लोनिवि प्रांतीय खंड पर दबाव बना रहे हैं। उन्होंने पूर्व सर्वे के अनुरूप सड़क निर्माण शीघ्र शुरू करने की मांग की है। ज्ञापन पर प्रधान रोशन लाल, मोहन सिंह, सुदामा लाल, हौसियारू लाल, जगदीश लाल, प्रकाश लाल, मुकेश लाल, नवीन लाल, विक्रम लाल व गोपाल लाल के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें