नई टिहरी। पुनर्वास निदेशालय टिहरी बांध परियोजना में कार्यरत अधिकारी-कर्मचारियों का वेतन भुगतान की मांग को लेकर कार्यबहिष्कार 11वें दिन भी जारी रहा। कर्मियों ने शासन-प्रशासन पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए जल्द वेतन जारी न करने पर बेमियादी आंदोलन की चेतावनी दी।
बृहस्पतिवार को भी कर्मियों ने पुनर्वास निदेशालय में धरना देकर वेतन भुगतान की मांग की। जिला फेडरेशन के अध्यक्ष राकेश भट्ट, प्रांतीय फैडरेशन के संगठन मंत्री एसपी घिलिडयाल, मिनिस्ट्रीयल संवर्ग के जिला सचिव राजीव नेगी आदि ने कर्मियों की मांग का समर्थन करते हुए वेतन भुगतान की मांग की। इस मौके पर पृथा सिंह पंवार, राजेश राणा, प्रेम लाल, कैलाश नेगी, उत्तम भंडारी, भगवती प्रसाद, सुनीता तलवार आदि मौजूद थे।